शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से बृहस्पतिवार को दिन में उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.3 और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है और वातावरण में आर्द्रता 71 प्रतिशत है। इससे अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।