फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोपहर बाद छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस

विज्ञापन
शहर में दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से भीगी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। अचानक काले बादल छा गए। हवा के साथ करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। उस दौरान मौसम खुशनुमा हो गया। आधे घंटे बाद फिर वही हालात बन गए, लोग पसीने में सराबोर होने लगे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से मौसम में गर्माहट होने लगती है। आठ से नौ बजे के बीच में धूप इस कदर हो जाती है, जैसे दोपहर के 12 बजे हों। यह हालत जिले में पिछले कई दिन से हैं। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा था। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को यह बढ़कर 43 और न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल है।
शनिवार शाम करीब चार बजे काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने लगी, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। हवा और बूंदाबांदी बंद होने के बाद उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


अभी तीन दिन और बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार, जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले तीन दिन तक मौसम में और गर्माहट बढ़ने की आशंका है। हालांकि इन दिनों बादल भी छा सकते हैं, लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। जुलाई की शुरुआत में गर्मी से कुछ निजात मिलना शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें