आरके पब्लिक स्कूल, मुजरिया के छात्र-छात्राओं ने नगर में भ्रमण करते हुए नागरिकों को नशा मुक्ति और बेटी बचाओ के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार राजकुमार से मुलाकात की और तहसील में मौजूद नागरिकों को ध्रूमपान, पॉलिथीन का प्रयोग न करने और अपने आस-पास साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलाया। अंत में छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका पहुंचकर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन से मुलाकात की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई व स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई।
छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों के नशा मुक्ति, बेटियां बचाओ, ध्रूमपान जानलेवा है आदि स्लोगन लिखीं तख्तियों को हाथों में लेकर नागरिकों को जागरुक किया। नायब तहसीलदार राजकुमार से भेंट करते हुए सभी ने तहसील में मौजूद ग्रामीणों को अपने भ्रमण का उद्देश्य बताते हुए ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वह नशा छोड दें। अपने आस-पास साफ सफाई रखें और पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका पहुंचकर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन से मुलाकात की।
नगर पालिका में लिपिक अब्दुल फरीद ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई एवं स्वास्थ्य अभियान की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। हाजी नूरउद्दीन ने सभी छात्र-छात्राओं को सफाई एवं स्वास्थ्य अभियान की शपथ दिलाई। हाजी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका यह कार्य सराहनीय है। इसमें सभी को योगदान करना चाहिए।