फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम आवास के पास ओवरहेड टैंक में चल रहा सफाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद की ओर से डीएम आवास के पास स्थित नेकपुर ओवरहेड टैंक की लंबे समय बाद सफाई कराई जा रही है। पालिका प्रशासन का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर तक सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शाम से टैंक के माध्यम से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के कई ओवरहेड टैंकों की वर्षों से नियमित सफाई नहीं हो सकी थी। इससे लोगों को गंदे और दूषित टैंकों से पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा था। इससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही थी। इस गंभीर समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। इन दिनों सभी ओवरहेड टैंकों की सफाई का अभियान पालिका प्रशासन ने शुरू किया हुआ है।
इसी क्रम में बुधवार को नेकपुर स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई शुरू कराई गई। सफाई के लिए विशेष टीम लगाई गई है, जो टैंक के अंदर जमा गंदगी, कीचड़ और शैवाल को पूरी तरह हटाने का कार्य कर रही है। साथ ही टैंक की दीवारों को भी धोया और सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि भविष्य में पानी दूषित न हो।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन का दावा है कि सफाई के बाद टैंक से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए जल की गुणवत्ता की भी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सफाई अभियान के तहत नगर के अन्य ओवरहेड टैंकों को भी चरणबद्ध तरीके से साफ कराया जाएगा। पालिका के जलकल एई सचिन सक्सेना ने लोगाें से कहा कि सफाई कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि यह कार्य जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें