फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गंदगी मिलने पर सफाई नायकों और निरीक्षकों का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है। मोहल्लों और गलियों की बात ही छोड़िये, शहर के मुख्य मार्गों की भी हालत गंदगी से खराब है। डीएम पालिका प्रशासन को निर्देश दे चुके हैं कि गंदगी की समस्या को दूर किया जाए, लेकिन पालिका के कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। अमर उजाला ने दीपावली के त्योहार पर भी गंदगी साफ न किए जाने की खबर को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों में खलबली मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत संबंधित सफाई निरीक्षक व सफाई नायकों से लिखित स्पष्टीकरण लेते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शहर में गंदगी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सड़कों पर झाडू लगना तो दूर, कूड़े के ढेर तक नहीं उठाए जाते हैं। मुख्य मार्गों पर ही कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। कुछ जगह तो अस्थायी डलावघर में बदल चुकी हैं। शिवपुरम के अंदर कूड़े का इतना ढेर लग जाता है कि सड़क पर चलना तक दूभर हो जाता है। इसके अलावा शहवाजपुर, जोगीपुरा, नई सराय, शहवाजपुर चौराहा आदि स्थानों पर भी कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। अब दीपावली का त्योहार नजदीक है तो भी पालिका प्रशासन सफाई की सुध नहीं रहा है। ईओ ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गंदगी है, वहां के सफाई नायकों से स्पष्टीकरण लिया गया है। यदि अब भी उनमें सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें