फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लिखी एफआईआर, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। मोहल्ला अरेला में शनिवार को सफाई कर्मचारी शाका के साथ मोहल्ला अरेला के युवक ने हाथापाई करते हुए गाली गलौज की। इससे गुस्साएं सफाई कर्मचारी कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने समझाया लेकिन एफआईआर दर्ज न होने तक काम पर न जाने की बात कही। ऐसे में रात में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद सभी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

दातागंज के मोहल्ला अरेला में सैनिटाइजेशन का काम करने के लिए पहुंचे सफाई कर्मचारी शाका के साथ में मोहल्ला निवासी निजाकत समेत कुछ लोगों ने गाली गलौज की। जब शाका ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों के उसके साथ हाथापाई की। शाका ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद में सभी लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। ऐसे में रात में पुलिस ने आरोपी निजाकत समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें