प्रशिक्षुओं के मुताबिक कहा कि उन लोगों की मांगे लंबे समय से नहीं
निस्तारित हो पा रही हैं। इससे प्रशिक्षुओं में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ता जा
रहा है। प्रशिक्षु शिक्षकों के नेता डॉ. अरुण यादव ने कहा कि जिले के
शैलेंद्र मिश्रा, आशुतोष मौर्य, अमित दुबे, अरविंद यादव, जीवन बाबू कश्यप,
अनिल ठाकुर के नेतृत्व में तमाम प्रशिक्षु शिक्षक इलाहाबाद में हो रहे
धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए है। कहा कि जो प्रशिक्षु
इलाहाबाद नहीं जा पाए वे बृहस्पतिवार से बीएसए दफ्तर पर धरना देंगे। ब्लॉक
कार्यालयों पर प्रशिक्षु शिक्षकों का कार्य बहिष्कार कर धरना देने वालों
में पवन सिंह, विवेक द्विवेदी, राजेश रॉयल, सत्यवीर सिंह, निखिल जैन,
कृष्ण कुमार, अंजू शुक्ला, प्रवीण चौधरी, अमित भदौरिया आदि शामिल रहे।