फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकाली रैली

Thu, 26 Nov 2015 08:43 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अभियान में शामिल दयानंद  सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श जूनियर हाई स्कूल आदि स्कूलों के बच्चे, अध्यापक  और सामाजिक संगठनों के लोगों को सेवानिवृत्त अपर जिला जज भगवान सिंह सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली आदर्श जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर  मोहल्ला नवादा, बिसौली बस स्टैंड, मुख्य बाजार, कोतवाली, नयागंज, जहांगीराबाद  चौराह से होती हुई धापड गंगा घाट पर पहुंची। यहां पंडित चित्रकिशोर  ने कहा कि निर्मल गंगा, हरे भरे स्वच्छ तट, आदर्श ग्राम तीर्थ, तीर्थ गरिमा की  रक्षा, स्वच्छ सदा नीरा गंगा यह निर्मल गंगा जन अभियान के पांच संकल्प हैं।
विज्ञापन

     अपर जिला जज सिंह ने कहा कि घर की कचरा  युक्त पूजन सामग्री, बासी फूल गंगा में न डालें। पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें। मृत पशु, शव, अधजले शव गंगा में प्रवाहित न करें। प्लास्टिक  की बजाय पत्ते के दोनों में आटे के दिये बनाकर जल प्रवाहित  करें। गंगा स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए धार्मिक  आस्था से जुडी खंडित मूर्तियां एवं अन्य सामान गंगा में प्रवाहित न करें। रैली के दौरान स्कूली बच्चे हम गंगा के पुत्र  हैं इसे निर्मल और स्वच्छ रखना हमारा धर्म है आदि नारे लगाते हुए चल रहे  थे। इस मौके पर अतुल फौजी, प्रकाश जौहरी, प्रेमस्वरूप, बिन्टू, अरविन्द  चांडक, सौरभ माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें