बदायूं। तीन दिवसीय बेसिक शिक्षा विभाग की 42वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय सादुल्लापुर भितारा में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आर्येंद्र प्रकाश आर्य शराब के नशे में पहुंच गया। मामले की जानकारी पर बीएसए ने उसको निलंबित कर दिया है।
महिला शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को कर्मचारी शराब के नशे में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया। साथ ही उसे ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर से संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह कर्मचारी शराब के नशे में कार्यक्रम में पहुंच गया था। उन्होंने कहा अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद