फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, बहनोई घायल

Mon, 16 Mar 2015 07:48 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक तांगे से भिड़ गई। हादसे में साले-बहनोई घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मय तांगे के भाग गया। अज्ञात तांगा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसा बदायूं-दातागंज रोड पर गनगोला गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

दातागंज के गांव झुकसा निवासी अनिल (26) पुत्र ओमकार अपने बहनोई सनाय निवासी ओमपाल के साथ बाइक से बदायूं आए थे। दोनों लोग यहां काम निपटाने के बाद गांव लौट रहे थे। अनिल बाइक चला रहे थे। रास्ते में गनगोला के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर तांगे से भिड़ गई। हादसे में अनिल और ओमपाल गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात तांगा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें