फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, मां-बेटे समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा उर्फ सिताबनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने खेत पर युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद घर पहुंचकर उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट करने, ट्यूबवेल का पाइप तोड़ने और ट्रांसफॉर्मर में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद के मुताबिक, मंगलवार को करीब 11 बजे हमीरचंद और उनके बेटे अनिल व अंकित ने उसके भाई विजेंद्र को खेत पर घेर लिया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे विजेंद्र के सिर और आंख के पास चोटें आई। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घर पहुंचे और उसकी मां ओमवती देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके हाथ और सिर में चोटें आईं।
वहीं, दूसरे पक्ष की लालवती ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे प्रमोद, मनोज, विजेंद्र और योगेंद्र उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद खेत पर पहुंचकर ट्यूबवेल का पाइप तोड़ दिया और ट्रांसफॉर्मर में आग लगा दी। पति हमीरचंद के पहुंचने पर उन्हें चाकू लेकर दौड़ाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। मारपीट में लालवती, उनकी बेटी प्रतिभा और बेटे अनिल को चोटें आई। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें