फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड बनने पर सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ... फिलहाल सर्वे तक अटका काम

विज्ञापन
उसावां के इसी रोड से होकर निकलेगा बाईपास। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एक बाईपास राजकीय मेडिकल के सामने से शेखूपुर, कादरचौक, उसहैत, उसावां, दातागंज रोड को जोड़ते हुए बरेली रोड पर निकलना था, जिससे दो बाईपास मिलकर एक रिंगरोड की शक्ल ले लेते। सर्वे का काम हो चुका था, पर आगे कार्रवाई नहीं बढ़ सकी। ऐसे में पिछले माह सदर विधायक लोक निर्माण विभाग मंत्री से मिले थे और इसको बनवाने की मांग की। उम्मीद जताई जा रही है अब इसको बनाने के दिशा में कारगर कदम उठेगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि इस समय उझानी रोड पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास से बाईपास निकल रहा है। इसके शुरू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से काफी राहत मिली, साथ ही बाहर से आने वाले बड़े वाहन चालकों को भी परेशानी से नहीं जूझना पड़ता है।
बरेली से कासगंज, मथुरा, आगरा दिल्ली जाने जाने वाले खेड़ा नवादा से पहले बने बाईपास से आसरा आवास होते हुए उझानी रोड पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास में पहुंचते हैं, और वहां से हाईवे से आगे बढ़ जाते हैं। खासतौर पर इस बाईपास से बड़े वाहन चालकों को काफी राहत मिलती हैं, क्योंकि शहर के जाम में फंसने से मुक्ति मिल जाती है। दूसरी ओर से चार से पांच किलोमीटर का फेर भी कम हो जाता है। दूसरी तरफ इस बाईपास की वजह से शहरवासियों को भी काफी राहत है। अब उन्हें पहले की अपेक्षा मुख्य रोड पर जाम की समस्या का कम ही सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस बाईपास के निर्माण के बाद भी शहर में पूरी तरह से जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है, क्योंकि फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जाने के लिए लोगों को फिर भी शहर के अंदर होकर निकलना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार जब तक बरेली, दातागंज, ककराला, कादरचौक रोड से होता हुआ दूसरा बाईपास (रिंग रोड) उझानी मार्ग तक नहीं बनेगा, तब इस शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

इसको लेकर 2019 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव दिया गया था। उसके बाद में सर्वे का काम हुआ था, लेकिन बाद में मामला ठप हो गया। अब एक बार फिर इसको लेकर उम्मीद जागी है क्योंकि पिछले दिनों सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से मिले थे और इसको बनवाने की मांग की थी।
-
18.5 किलोमीटर लंबा बनेगा बाईपास
लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस बाईपास (रिंग रोड) का जब सर्वे हुआ था, तब ये बात सामने आयी थी कि ये बाईपास 18.5 किलोमीटर का होगा, जो राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने से निकाला जाएगा और शेखूपुर, कादरचौक, ककराला, उसावां, दातागंज रोड को जोड़ता हुआ बरेली रोड पर मिलेगा। इस दौरान करीब एक सौ गांव की जमीन हाईवे में जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के सैकड़ों गांव के लोगों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि वे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे और बड़े शहरों तक उनकी यात्रा सुगम होगी।
-
इस तरह पूरा होगा रिंग रोड
दरअसल, अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास से उझानी, बिल्सी, बिसौली, आवलां-बरेली रोड को जोड़ने वाला बाईपास बना हुआ है। इससे आधा बदायूं कवर हो रहा है। इधर जब राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने से उझानी, कादरचौक, ककराला, उसावां, दातागंज रोड से बरेली रोड को जोड़ने वाला बाईपास बन जाएगा, तो ये एक रिंग (अंगूठी) की तरह से पूरे शहर बदायूं को कवर कर लेगा।
-
अभी कुछ दिनों पहले ही एक्सईएन का चार्ज लिया है। फिलहाल इसके बाद में ज्यादा जानकारी नहीं है, हालांकि पूर्व में सर्वे का काम हो चुका है।
-मनीष सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
-
पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग मंत्री से मिले थे। उनसे इस बाईपास के बारे में चर्चा हुई, साथ ही उन्हें पत्र भी सौंपा था। लोनिवि मंत्री ने जल्द ही इसे शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बाईपास बनने के बाद कई गांवों के लोगों को लाभ होगा, साथ हत्र्ी शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

-महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें