फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की ज्यादा से ज्यादा करें बचत ताकि आने वाली पीढ़ी को न हो दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनुपम मिश्रा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जल शक्ति अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि पानी की ज्यादा से ज्यादा बचत करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अंबियापुर, आसफपुर, इस्लामनगर में जल संचय पर ज्यादा जोर दिया जाए।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने सभी विभागों के अध्यक्षों से कहा कि जल संरक्षण से संबंधित अधिक से अधिक परियोजनाओं को लागू करने का प्रयास करें। जिले में भूगर्भ जल स्तर काफी गिर रहा है, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अंबियापुर, आसफपुर व इस्लामनगर विकास खंडों में वर्षा के जल संचय पर विशेष जोर दिया जाए।
इन ब्लॉकों मे जलस्तर काफी नीचे है। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग व चेक डैंप का निर्माण सही जगह पर कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ऋषिराज द्वारा सभी विभागों के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद में अनुपम द्वारा ब्लॉक जगत में ग्राम दियौरीजीत में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, पीडी अनिल कुमार, डीडीओ आरएस यादव आदि मौजूद रहे।
-
खेत तालाब का किया निरीक्षण
जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2022 के केंद्रीय नोडल अधिकारी अनुपम मिश्र व वरिष्ठ वैज्ञानिक केके ओझा ने हुसैनपुर करौतिया में किसान रूम सिंह के खेत तालाब का निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि इस योजना के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसके बाद भूमि संरक्षण विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से खेत में तालाब का निर्माण स्वयं किया गया है। खेत तालाब के निर्माण में विभाग से अनुदान के रूप में 52500 रुपये मिले थे। अब खेत तालाब में मछली पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें