फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम बार आबकारी संशोधन का निर्णय वापस ले प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील परिसर में भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा के तत्वावधान में प्रदेश सरकार द्वारा घर में बार बनाने संबंधी आबकारी संशोधन अधिनियम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह समाज के लिए अत्यंत घातक है। एक तरफ महिलाओं के लिए नित्य प्रतिदिन सरकार नई-नई योजना बना रही है। उनकी सुरक्षा की चिन्ता करती है तो वहीं दूसरी तरफ समाज में नशे का व्यापार कराकर उनकी असुरक्षा व बर्बादी का ठेका दे रही है। सरकार के इस दोहरे चरित्र का भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी घोर विरोध करती है।
ज्ञापन में मांग की गई कि घर-घर शराब वाले लाइसेंस वाले निर्णय को तुरन्त वापस लिया जाए।
इस मौके पर रामवीर सिंह, प्रेमशंकर, प्रमोद कुमार, नरवीर सिंह, राजीव लाल, ओमबाबू, उदयवीर सिंह, सुखवीर, महावीर सिंह, चंद्रकेश, पुत्तू सिंह, शिम्मू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें