फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के बारे में जाना, दिए निर्देश

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ में वार्ता करते डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल।सं? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल बृहस्पतिवार को बदायूं पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ में बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी, साथ ही काम में तेजी लाने और बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, शहरी दुकान निर्माण योजना, लांड्री योजना और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की प्रगति रिपोर्ट जानी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सरकार की ओर से निर्धारित 100 दिन के एजेंडे के अनुसार लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी को परेशानी नहीं होने चाहिए। निर्धारित समय पर काम होने चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें