फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रस्ताव ग्राम पंचायत की भूमि पेशगी पर उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। ब्लॉक म्याऊं की ग्राम पंचायत हररामपुर में पंचायत के बिना किसी प्रस्ताव के ग्राम सभा की भूमि को पेशगी पर उठा दिया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों समेत गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश शुरू हो गई। बीडीओ अनिरुद्ध मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक म्याऊं की ग्राम पंचायत हररामपुर में काफी जमीन है। ग्राम पंचायत की ओर से यह जमीन पेशगी पर उठाई जाती है। नियमानुसार जमीन किसी को पेशगी पर देने से पहले ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव होता है। आरोप है कि भूमि गाटा नंबर 309 और 312 को बिना किसी प्रस्ताव के गांव के ही एक व्यक्ति को पेशगी पर दे दिया गया। इस बारे में ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए पंचायत में तय किया गया कि भूमि से मिलने वाले धन को किसी मंदिर या फिर गरीब कन्या की शादी में खर्च किया जाएगा।
बीडीओ अनिरुद्ध मिश्रा का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। नियमानुसार प्रस्ताव के बाद ही भूमि को पेशगी दिया जाना चाहिए। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें