फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति तक पहुंची सबमर्सिबल उखाड़ने, बोरिंग पाटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाने के चक्कर लगाते-लगाते परेशान एक किसान की शिकायत राष्ट्रपति तक पहुंच गई। इसके बाद उसकी शिकायत पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव भास्कर पांडेय ने डीएम को कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। लिखा है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करें और उसके बारे में किसान को भी बताएं।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पतीसा निवासी जयपाल के मुताबिक उन्होंने अपने खेत में सबमर्सिबल बोरिंग कराया था। उनके खेत में सिंचाई का साधन नहीं था। इससे वह कोई फसल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने रुपये इकट्ठे किए और खेत में सबमर्सिबल बोरिंग लगवा लिया। एक मार्च 2021 को वह अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि उनके ट्यूबवेल की दीवार टूटी हुई है। सबमर्सिबल का सारा सामान निकाल लिया गया है और उसका बोरिंग ईंटें डालकर पाट दिया गया था। आरोपियों ने उनके ट्यूबवेल की मोटर पाइप सहित निकाल ली थी। इससे उनके खेत की फसल सूख गई।
उन्होंने इस संबंध में इस्लामनगर थाने में पत्र दिया। कई बार थाने के चक्कर लगाए। एक आरोपी का भाई होमगार्ड होने के कारण पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इस पर उन्होंने सीधे राष्ट्रपति को शिकायत भेजी। उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भास्कर पांडेय ने डीएम को कार्रवाई के आदेश दिए हैं, वहीं डीएम ने एसपी देहात को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें