फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगा संडे मार्केट, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
बदायूं के छह सड़का रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गांधी ग्राउंड में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार काफी समय से बंद चल रहा था। ऐसे में यह लोग सड़क पर ही दुकानों को लगाने लगे हैं। रविवार को बाजार लगा तो सबसे ज्यादा दिक्कत गांधी ग्राउंड, कश्मीरी चौक, छह सड़का रोड़ के आसपास महसूस की गई।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। गांधी ग्राउंड में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में नए-पुराने सभी तरह के कपड़े मिल जाते हैं। यहीं वजह है कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में भीड़ जुटी थी, क्योंकि कोरोना की वजह से कैंप के अंदर दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में इन लोगों ने सड़क पर चारों तरफ कपड़े, चप्पल, जूते की दुकानें लगा लीं। ग्राहकों की भीड़ और सड़क पर दुकानें लगी होने से जाम की स्थिति बनी रही। हालत यह रही कि लावेला चौक से सकरी क्लीनिक रोड होते हुए शिव मंदिर, बाबूराम मार्केट रोड पर भी जाम लगा रहा। हालत यह रही कि यहां आसपास जिनके मकान हैं उन्हें अपने घर से बाइक लेकर निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों को अपनी कार भी दूर खड़ी करके घर तक पैदल जाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें