फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला फंसने से दातागंज क्रॉसिंग दो घंटे जाम

विज्ञापन
बदायूं शहर से सटे दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रॉला फंसने से लगा जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर के जलालाबाद में रामगंगा पर बना कोलाघाट पुल टूटने के बाद भारी वाहनों का संचालन बदायूं-दातागंज-तिलहर रोड से होने लगा है। इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की दिक्कत पैदा होने लगी है। बुधवार को शहर से सटे दातागंज रेलवे फाटक के पास हाइटगेज में एक ट्राला फंसने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जाने के लिए तीन रोड बदायूं-कलान-जलालाबाद, बदायूं-दातागंज-तिलहर और बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर हैं। कदायूं-कलान-जलालाबाद रोड पर बदायूं डिपो की 15 बसों का संचालन होता था। ये बसें जलालाबाद-बदायूं-दिल्ली के बीच चलती थीं। सोमवार को शाहजहांपुर में जरियनपुर-जलालाबाद के बीच कोलाघाट पुल ढहने से बदायूं-जलालाबाद रोड बंद हो गया है। बदायूं-दातागंज-तिलहर रोड की दशा बेहद खराब है, जिससे यातायात कम चलता था। कोलापुर ढहने के बाद बदायूं-जलालाबाद रोड बंद हो गया। दरअसल, बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर रोड के मुकाबले बाकी दोनों तरफ से शाहजहांपुर और बदायूं के बीच की दूरी 35 से 40 किलोमीटर कम हो जाती है। ऐसे में समय और धन दोनों की बचत होती है। कोलाघाट पुल गिरने के बाद बदायूं-दातागंज-तिलहर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
बुधवार को शहर से सटे दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का काफी दबाव रहा। बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्राला पर लदा वायलर दातागंज रेलवे फाटक पर बने हाइटगेज में फंस गया, जिस कारण एक साइड का ट्रैफिक बंद हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने जल्दबाजी के चक्का में अवपे वाहन इधर-उधर से घुसा दिए, जिससे जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। इसका पता लगने पर थाना पुलिस और आरपीएफ जवान मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला को पीछे हटवाकर रोड किनारे खड़ा करा दिया। तब कहीं पूर्वाह्न 11 बजे जाम खुल सका। हालांकि, इस दौरान किसी ट्रेन के गुजरने का समय नहीं था। आरपीएफ कमांडेंट सुभाष यादव ने बताया कि जाम की वजह से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें