फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक

विज्ञापन
दहगवां में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे अधिकारी व्यापारियों से बात करते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां/ जरीफनगर। कस्बा दहगवां में लोगों ने सड़क पर कब्जा कर घरों और दुकानों को बना लिया है। पिछले साल राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर मौके पर जांच कर लाल निशान लगा दिए थे। मंगलवार को टीम जेसीबी के साथ अचानक पहुंच गई और दुकानों को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। ऐसे में व्यापारियों की टीम के साथ नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने लोगों को खुद ही कब्जा तोड़ने के लिए दो दिन का समय दिया। जिस पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम महीपाल, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा और राजस्व विभाग की टीम दहगवां पहुंची। वहां पर उन्होंने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सीओ प्रेम कुमार थापा भी फोर्स के साथ पहुंच गए, लेकिन स्थानीय लोग लगातार पुलिस और प्रशासन का विरोध करते रहे। कहा कि उन्हें बिना कोई जानकारी दिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची है। इस पर एसडीएम ने दो दिन का समय दे दिया। कहा कि दो दिन में अतिक्रमण तोड़ दें, अन्यथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम करेगी। इस दौरान जो भी खर्च आएगा उसकी वसूली अतिक्रमणकारियों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें