फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत में लापरवाही पर दो लेखपाल सस्पेंड, दो पर विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वरासत में लापरवाही पर दो लेखपाल सस्पेंड, दो पर विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन

दातागंज। वरासत दर्ज करने के मामले में लापरवाही करने और अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह करने के मामले में एसडीएम केबी सिंह ने दो लेखपालों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद वरासत दर्ज करने में लापरवाही करने वाले लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शासन ने 15 से 31 दिसंबर तक वरासत दर्ज करने के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान लेखपालों को गांव-गांव जाकर खतौनी पढ़नी थी। वरासत दर्ज करने के गैर विवादित मामलों में वरासत दर्ज करनी थी। अशोक सोलंकी और सचिन नाम के लेखपालों ने अधिकारियों को गुमराह किया कि उनके गांवों में वरासत दर्ज की ली गई थीं। जब एसडीएम ने सत्यापन कराया तो पता लगा कि वरासत दर्ज करने के दर्जनों मामले अब भी लंबित हैं। ऐसे में दोनों लेखपालों को उन्होंने सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही सेहरा बछलिया के लेखपाल संजय और मैरी बजर मैरी के लेखपाल योगेंद्र ने भी अपने गांवों में लापरवाही की। इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच कर इनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें