फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र शुल्क तीन सौ रुपये तय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के नामांकन पत्र की फीस तीन सौ रुपये तय
विज्ञापन

बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने नामांकन पत्रों की फीस, जमानत राशि निर्धारित कर दी है। प्रधान पद के नामांकन पत्र की फीस तीन सौ रुपये तय की गई है, जबकि जमानत राशि दो हजार रुपये जमा करनी हो
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर लगातार काम चल रहा है। वहीं शासन की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए धनराशि तय कर दी है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए 150 रुपये तय किए गए हैं। जबकि जमानत राशि 500 रुपये है। वहीं ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र तीन सौ रुपये में मिलेगा। जबकि उनके लिए जमानत राशि दो हजार रुपये जमा करनी होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र 500 रुपये और जमानत राशि चार हजार रुपये तय की गई है। अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को 50 प्रतिशत धनराशि ही देनी होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से धनराशि का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें