फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से मतदाता सूची का घर-घर होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित हो चुका है। जिसके बाद में जिलास्तर पर हलचल तेज हो गई है। अब एक अक्तूबर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इसके लिए बीएलओ को कार्यक्षेत्र का आवंटन कर 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बीएलओ एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर सर्वें करेंगे। एक से पांच नवंबर तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। ऑनलाइन, आवेदन पत्रों की जांच का समय छह से 12 नवंबर तक निर्धारित किया गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर को किया जाएगा। दावे व आपत्तियां छह से 12 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं शासन ने निर्देेश दिए हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण काम के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाए, मास्क का उपयोग अनिवार्य है। पुनरीक्षण काम में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें