फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर शिकंजा कसा, शासन स्तर से होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कुंवरगांव और बुटला के दुकानदार से रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली करने के आरोप में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर ने कुंवरगांव वाले मामले में अपनी जांच रिपोर्ट डीएम कुमार प्रशांत को सौंप दी। इसके बाद आरोपी अधिकारी को उसके मूल कार्य से हटा भी दिया गया लेकिन उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शासन स्तर से होनी है। इसके लिए जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम शासन को लेटर भी भेजेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जुड़े जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें ताजा शिकायत तीन दिन पहले की है। आरोप है कि बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला बोर्ड स्थित होटल मालिक नाथूराम के यहां चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। होटल मालिक की मानें तो रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर उससे एक हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद उसे शक हुआ तो उसने फोन कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस को खाद्य विभाग की टीम फर्जी बताई गई थी। इसकी जांच जिला अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर शुरू कर चुके हैं।
क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लेकर पिछले महीना कुंवरगांव में वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के मामले में जिला अभिहित अधिकारी जांच पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। इसके बाद ही बुधवार शाम को डीएम कुमार प्रशांत ने क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए आईजीआरएस कार्यालय में अटैच कर दिया था। बुटला वाले मामले की रिपोर्ट भी वह जल्द ही डीएम को सौंप देंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही डीएम के जरिए शासन को लेटर भेजा जाएगा। शासन स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जांच में होटल मालिक के दर्ज होंगे बयान
उझानी। बुटला बोर्ड पर होटल मालिक से एक हजार रुपये वसूलने फिर लौटा देने के आरोप में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जांच में अभी होटल मालिक और पुलिस का बयान लिया जाना है। होटल मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। जिला अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर की मानें तो होटल मालिक ने विभागीय स्तर पर लिखित शिकायत नहीं की है। अब तक जो मामला सामने आया है, उससे क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें