फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए 15 टेंपो पर रखे जाएंगे ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्यमंत्री की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड में कुछ प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके सफाई व्यवस्था में लगाए जाने वाले 15 टेंपों के लिए ड्राइवर रखने का प्रस्ताव पास किया गया है। साथ ही कोविड-19 की वजह से अन्य सभी प्रस्तावों को आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें शहर में होने वाली आगामी कामों को लेकर चर्चा की। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल के सामने वार्ड सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने को लेकर बात रखी। ऐसे मेें 15 टेंपो जो सफाई करने के लिए लगाए जाएंगे, उन पर ड्राइवर रखने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि कोविड-19 की वजह से बोर्ड बैठक में अन्य प्रस्तावों पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। अन्य प्रस्तावों को आगामी बोर्ड बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें