बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रफहतपुर बंजरा के ग्रामीणों ने एक माह से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित होकर खितौरा स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला तो उग्र प्रदर्शन करेेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से फुंका पड़ा हैं। अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन किसी ने आज तक सुनवाई नहीं की। गांव में शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है। घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सौभाग्य योजना के तहत लगे नए कनेक्शनों से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया है। इसके चलते वह फुंक जाता है। कहा कि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वीरेश गिरि, ग्रीश कुमार, प्रमोद वन, नाशीर अली, शिवदास, भानुप्रकाश आदि मौजूद रहे।