फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड पर बनेगी वाहन पार्किंग, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन की तरफ से एस.के कॉलेज के सामने स्थित पुराने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया गया था। अब यहां प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रशासन के अनुसार वहां पर वाहन स्टैंड बनाया जाएगा ताकि बाजार आने या शहर में अन्य किसी काम से आने वाले लोग अपने वाहनों को वहां पर खड़ा कर सकें।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती रहती है। इससे हर कोई निजात पाना चाहता है। इसको लेकर तमाम बार लोग प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नगर पालिका प्रशासन से भी मिल चुके हैं लेकिन शहर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। शहर में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने वर्षों से खाली पड़ी पुराने बस स्टैंड की जमीन लोगों ने स्थाई से लेकर अस्थाई रूप से कब्जा कर लिया था। इसे पिछले दिनों जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया था। साथ ही जिला प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। अब लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने वहां पार्किंग बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि खाली पड़ी जगह पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इसकी चहारदीवारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें