बदायूं। राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने विकास खंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के सहायक अध्यापक राजीव कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राजीव कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा है। अध्यापन कार्य के साथ वह ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते रहे हैं, जिससे ग्रामीण बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने शिक्षक को प्रशस्तिपत्र देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद