फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की वास्तविक पहचान सहेजेगा घंटाघर, आंबेडकर पार्क का होगा जीर्णोंद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नगर के प्रमुख स्थलों में शुमार घंटाघर और सब्जी मंडी के सामने आंबेडकर पार्क का जल्द जीर्णोद्धार शुरू होगा। घंटाघर की गुंबद की वास्तविक पहचान तो रहेगी ही, साथ ही उस पर टाइल्स आदि भी लगाई जाएगी। घड़ी को भी ठीक कराया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घंटाघर से ही उससे सटे चौराहे और आसपास के इलाकों की पहचान है। स्टेशन रोड से कछला रोड बाजार या फिर बदायूं रोड बाजार आदि इलाके में आने वाले लोगों की नजर घंटाघर की ओर ही रहती है। पिछले कुछ सालों में घंटाघर की गुबंद समेत उसके आसपास की दीवारों की सूरत काफी बिगड़ गई थी। शुक्रवार शाम को पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और ईओ डॉ. डीके राय ने इलाके का निरीक्षण किया तो आसपास के दुकानदारों ने घंटाघर के जीर्णोद्धार की वकालत की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि घंटाघर की सूरत को बेहतर किया जाएगा। गुंबद पर टाइल्स लगवाने के साथ ही उसकी दीवारों की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर होने वाली धनराशि पालिका वहन करेगी। इसके अलावा सब्जी मंडी के सामने आंबेडकर पार्क का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क को भी बेहतर स्थिति में लाया जाएगा। इसी महीना सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें