बदायूं। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम कुमार प्रशांत ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने निर्देश दिए कि मसाला, औषधि व फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। इस खेती के लिए शासन से मिलने वाला अनुदान किसानों को दिलाया जाए।
इस दौरान डीएम को बताया गया कि मिर्च 30 हेक्टेयर, प्याज 25 हेक्टेयर, लहसुन 30 हेक्टेयर, धनिया पांच हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में बड़ी मात्रा में मसालों, औषधि और फूलों की खेती कराई जाए। छोटे-बड़े उद्योग लगाए जाएं। इस खेती को करने के लिए अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा के फोन नंबर 8429031978, जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार के फोन नंबर 9410854489 पर भी जानकारी कर सकते हैं। संवाद