बदायूं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लेखपाल द्वारा उगाही करने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि ये वीडियो बिसौली तहसील के किसी गांव का है। इसमें किसान सम्मान निधि योजना में शामिल लाभार्थियों के नाम को सही करने की एवज में रुपये लिए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो रही है कि ये कितने दिन पुराना है और किस जगह का है। पैसे लेने वाले का चेहरा भी नहीं दिख रहा है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा उसे लेखपाल साहब कहकर बुलाया जा रहा है। संवाद