फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सर्वोच्च न्यायालय का फैसला, आपसी सौहार्द न बिगाड़ें लोग: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अयोध्या मामले को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था देखने आए कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने जिला स्तर पर आयोजित हुई पीस कमेटी में सभी वर्ग के धर्म गुरुओं व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। बाद में उन्होंने इस्लामनगर में घूमकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि अयोध्या फैसला आने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सभी सम्मान करें। सोशल मीडिया आदि पर चलने वाली किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। फैसला आने के बाद अगर जिले में आपसी भाईचारा और सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन सख्ती के साथ उससे निपटेगा। उन्होंने कहा कि डीएम, एसएसपी के माध्यम से काफी तैयारी की गई है और अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, इसलिए सभी अपने क्षेत्र के लोगों को समझाएं कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला किसी के पक्ष में आये, कोई गलत टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी निगरानी की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सभी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मान रखेंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी क्षेत्र में असामाजिक तत्व कोई अफवाह फैलाते हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन दें।

पाकिस्तानी झंडा लहराने वाले फिर गिरफ्तार, जेल भेजे
बदायूं। अयोध्या मामले को लेकर पहले से सतर्क पुलिस ने जमानत पर चल रहे पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें शांति भंग के आरोप में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में सपा सरकार के दौरान बिसौली कस्बे में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में कुछ लोगों ने पाकिस्तानी झंडा लहराया था। इसकी जांच के दौरान बिसौली कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला निवासी सलमान पुत्र हासिम और इमरान पुत्र कल्लू उर्फ इब्राहिम के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 295 के तहत रिपोर्ट दर्ज की और उन्हें जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने केस को धारा 124 ए में तरमीम कर दिया। दोनों आरोपी जेल में रहे। इस समय दोनों जमानत पर चल रहे थे। बताते हैं कि पुलिस अयोध्या मामले को लेकर सतर्क है। खुराफाती लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को आरोपियों सलमान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद उन्हें पुलिस ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने दोनों पर और धाराएं बढ़ाने की बात कही है।

ये सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है। सभी धर्मों के लोगों से अपील है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। हमारा कर्तव्य है कि न्यायालय के आदेश का मान सम्मान करें। फिर भी कोई खुराफात या गलत टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

अयोध्या मामले को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। लोगों पर नजर बनाएं रखें। कहीं भी कोई खुराफात हो तो तुरंत सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। वहीं जनता से अपील है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे।
-कुमार प्रशांत, डीएम

प्रशासन ने वकीलों के साथ लगाई चौपाल
बिसौली। अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने अधिवक्ताओं के साथ चौपाल लगाई। एसडीएम सीपी सरोज ने वकीलों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। इसके लिए समाज के प्रबुद्धजनों को भी आगे आकर लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने के बारे में समझाना चाहिए। सीओ राघवेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर निगाह रखे हुए है। इस मौके पर कोतवाल पंकज लवानिया, ओमकार सिंह पाल, नरेश चंद्र पाराशरी, राजेश भारद्वाज, भेषज शरण शर्मा, सीएल वर्मा, अल्ताफ हुसैन, सुमित शर्मा, आदि मौजूद रहे।

उसहैत में निकाला रूट मार्च
उसहैत। उसहैत पुलिस ने शुक्रवार को नगर में रूट मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इंस्पेक्टर अमृतलाल के नेतृत्व में पुलिकर्मी नगर में रूट मार्च के लिए निकले। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से कहा कि जल्द ही अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने वाला है। ऐसे में शरारती तत्व माहौल खराब करने से नहीं चूकेंगे। उन्होंने नगरवासियों से शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें