मुजरिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन ने एफएमडीसीपी योजना के तहत पशुओं के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने पशुरक्षा धन की ओर से किए जा रहे टीकाकरण अभियान को देखा। साथ ही टीम को आवश्यक निर्देश भी दिए।
सहसवान ब्लॉक के गांव सिरकी खेड़ा में एफएमडीसीपी टीकाकरण योजना के तहत पशुरक्षा धन की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य जानवरों में होने वाली खुरपका, मुंहपका बीमारी से बचाना है। सीवीओ डॉ. एके जादौन ने गांव में औचक निरीक्षण कर टीकाकरण का हाल जाना। एलईओ शैलेंद्र सिंह को अधूरे कार्य के लिए चेतावनी देकर पूर्ण करने की हिदायत दी। संवाद