फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई ने बगैर टिकट पकड़े यात्री, रुपये लेकर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भैयादूज पर मंगलवार को जहां ट्रेनों में भीड़भाड़ रही, वहीं एक टीटीई ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों को बगैर टिकट पकड़ लिया। दोनों यात्री अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ कासगंज से लौट रहे थे। टीटीई ने बगैर कार्रवाई किए उन्हें रुपये लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन से एक परिवार के चार सदस्य उतरे। स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक टीटीई खड़ा था, जो यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। जैसे ही परिवार के चारों सदस्य उधर से गुजरे कि टीटीई ने रोक किया और उनसे टिकट मांगा। एक ने टिकट निकालकर टीटीई को दे दिया। जब टीटीई ने टिकट को गौर से देखा तो वह सिर्फ दो लोगों के लिए मान्य था लेकिन उस टिकट पर कासगंज से बदायूं तक चार लोग सफर करके पहुंच गए। मामला पकड़ में आते ही टीटीई ने उन पर कार्रवाई या जुर्माना भरने की बात कही। उस परिवार ने माफी मांगी तो टीटीई ने जुर्माना बढ़ाकर साढ़े पांच सौ कर दिया। इस पर परिवार के मुखिया ने टीटीई को तीन सौ रुपये थमाए और परिवार के साथ स्टेशन से निकल गया। वहीं टीटीई दूसरे लोगों को नसीहत देते हुए टिकट चेक करने में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें