बदायूं। सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ककोड़ा मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि पांच नवंबर को हवन पूजन के साथ ककोड़ा मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि मेले में जुआ, शराब, पॉलीथिन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। मेले में चौड़ा रास्ता बनाएं एवं उसके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाए। यातायात को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए मेले से पहले ही पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। डीएम ने कहा कि मेले में निबंध लेखन, खेल प्रतियोगिताओं के अलावा भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गंगा में एक हजार एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित किए जाएंगे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। मेले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स, नाव, गौताखोर मौजूद रहेगें। इस मौके पर सीडीओ निशा अंनत, एडीएम आरएन शर्मा, एएमएम जिला पंचायत सीपी सिंह राघव मौजूद रहे। संवाद