फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खितौरा में हुआ रावण के विशालकाय पुतले का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। गांव खितौरा स्थित श्रीरामलीला ग्राउंड पर रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। मेले में रावण दहन को देखने के लिए आसपास गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हुए। श्री राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ ही श्रीराम ने रावण के पुतले में अग्नि बाण मारकर दहन कर दिया। भगवान राम द्वारा छोड़े गए बाण से रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। रावण दहन के दौरान हो रही आतिशबाजी का लोगों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान कमेटी के संरक्षक प्रदीप कुमार, संजय कुमार राणा, जमील अहमद, दुलीराम पाल, संजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें