फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले दिनों जमा आवेदन पत्रों की जांच के लिए एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने राजस्व कर्मियों को वार्ड आंवटित कर स्थलीय आधार पर जांच शुरू करा दी है। इसके लिए पांच लेखपालों को लगाया गया है। इनके साथ निकाय कर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पिछले दिनों नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित कैंप में उन लोगों के आवेदन पत्र जमा कराए गए थे जो पहले लाभ उठाने से वंचित रह गए थे। ईओ डॉ. डीके राय ने बताया कि लेखपाल और पालिका कर्मी स्थलीय आधार पर पात्रता की जांच करेंगे। इसके लिए पूरे नगर को पांच हिस्सों में बांटकर दो-दो सदस्यीय टीमें लगाई गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें