दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में रविवार को चेहल्लुम मेला लगा था। आरोप है कि एक युवक ने लड़कियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान गांव के ही अधिवक्ता शकील पुत्र हनीफ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को हिदायत दी तो आरोपियों ने उल्टे उन्हीं पर चाकू से हमला कर लिया। शिकायत पर दबातोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सिर्फ विवाद मान रही है।