फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम को निरीक्षण में मिलीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की स्थिति जाने के लिए केंद्र से गठित तीन सदस्यीय टीम ने दूसरेे दिन सीएचसी घटपुरी और शेखूपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों जगह कमियां मिलीं। इस पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। वहीं संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाई।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम में शामिल दीक्षा भंडारी, रितु पुनिया, सीमा यादव शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचीं थी। पहले दिन उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी चेक किए। वहीं दूसरे दिन उन्होंने सुबह के समय सीएचसी घटपुरी का निरीक्षण किया। वहां पर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। अभिलेखों के रखरखाव ठीक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं देर शाम को शेखूपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं, जिसके बाद में विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर विद्यालय में बुलाया। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने विद्यालय में प्रवेश किया, तो गैलरी में अंधेरा देख नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद छात्राओं के रहने, सोने, खाने की व्यवस्थाओं को देखा। हर तरफ उन्हें अव्यवस्थाएं नजर आयीं। वहीं अधिकारियों ने छात्राओं से अकेले में वार्ता की। इसके बाद में उन्होंने बीएसए से बजट के संबंध में ब्यौरा मांगा, तो वह शांत हो गए। साथ ही डीसी कस्तूरबा भी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें