फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार से मिलाई ढाई साल की बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। उसावां के बाजार में ढाई साल की बच्ची खो गई तो परिवार वाले बेहाल हो गए। गनीमत रही कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बच्ची की तलाश में कई टीमें लगा दीं, जिससे बच्ची पुलिस को मिल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जसमाह निवासी लटूरी अपनी ढाई वर्षीय नातिन शिवी के साथ उसावां की बाजार आए थे। करवाचौथ के त्योहार के कारण बाजार में ज्यादा भीड़ थी। लटूरी खरीदारी में लग गए। उसी समय शिवी उनसे बिछड़ गई। जब उन्होंने बच्ची को गायब देखा तो उनके छक्के छूट गए। उन्होंने बच्ची को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में वह थाने पहुंचे, जिस पर एसओ राजीव कुमार ने कई टीमें गठित कर तुरंत शिवी की तलाश शुरू करा दी। दोपहर बाद बच्ची कस्बे के वार्ड 11 में चीता मोबाइल पर तैनात अनिल कुमार और नागेंद्र को रोती हुई मिली। जब परिवार वालों को बच्ची मिली तो वह खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें