फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश न लें निगम के कर्मचारी, नियमित करें ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि हाल में ही प्रति किलोमीटर देय धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद कुछ लोग लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी अवकाश न ले और नियमित ड्यूटी करें।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरएम राजेश कुमार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 11 अक्तूबर को कुछ व्यक्तियों द्वारा संविदा चालक और परिचालकों को गुमराह करके लखनऊ में धरना प्रदर्शन का दबाव बनाया जा रहा है। समय-समय पर कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। हाल में ही परिवहन निगम लखनऊ द्वारा प्रति किलोमीटर देय धनराशि बढ़ाई गई है। कर्मचारियों को वरगलाने और भड़काने वाले वे लोग हैं, जिनकी संविदा समाप्त हो चुकी है। ये लोग कर्मचारियों को व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसी कार्रवाई हमेशा प्रतिबंधित रहती है, जिससे राज्य सरकार या निगम को नुकसान होता है। इसलिए नौ अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक कोई संविदा चालक परिचालक अवकाश नहीं लेगा। बहुत जरूरी हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें