फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिंग ग्रेड के बिलिंग स्टाफ ने की साइट इंचार्ज की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन में विद्युत बिलों की बिलिंग का काम देखने वाली निजी कंपनी फिलिंग ग्रेड में सब ठीक नहीं चल रहा। बिलिंग स्टाफ ने कंपनी के साइट इंचार्ज की शिकायत एसडीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फिलिंग ग्रेड में विद्युत बिलों की बिलिंग का काम देखने वाले सचिन, रामवीर, संजीव, दिलीप, राजेश, धर्मेंद्र आदि का आरोप है कि साइट इंचार्ज बेवजह परेशान करते हैं। उनको नौकरी से निकालने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इन लोगों ने मंगलवार को एसडीओ तृतीय विक्रांत सैनी से इस संबंध में शिकायत की। इधर, इस बारे में बात करने पर साइट इंचार्ज डीके शर्मा ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि जिन लोगों ने शिकायत की है उनको चेतावनी के साथ काम पर दोबारा रखा गया था। इन लोगों की उपभोक्ताओं ने कई शिकायतें की थीं। एक्सईएन के आदेश पर इनमें कई लोगों को हटाया गया था। हटाए गए लोगों ने लिखकर दिया था कि भविष्य में वह गलती नहीं करेंगे। साइट इंचार्ज का कहना है कि यह लोग उनको भी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें