फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मिल कंपाउंड निवासी एक महिला की मंगलवार अचानक हालत खराब हो गई। घरवाले उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचते, उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की वजह को लेकर पसोपेश बना हुआ है।
विज्ञापन

महिला की मौत का मामला पूर्वाह्न का है। मिल कंपाउंड निवासी ऊषा (30) पत्नी अशोक यादव सुबह में पूरी तरह स्वस्थ थी। पूर्वाह्न में वह बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी मिली। पति समेत घरवाले उसे निजी क्लीनिक पर इलाज के लिए लेकर निकले ही थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद मृतका के पिता धनपाल निवासी ग्राम चंजरी थाना मूसाझाग अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ मौके पर आ गए। शव को देख वह बिफर पड़े। आरोप-प्रत्यारोप के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल भी बना रहा। बाद में पुलिस ने धनपाल की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि ऊषा की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें