फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी निलंबित, प्रधान को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गांव में फैली गंदगी और कूड़े को देखकर डीएम ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया, साथ ही प्रधान को नोटिस जारी किया है। पंचायत घर में भुट्टा भरा देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि संबंधित दोनों ग्रामीणों को थाने में बंद कर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह गुरुवार को ब्लॉक जगत की ओर जा रहे थे। तभी गांव खरखोली बुजुर्ग में भ्रमण के दौरान रास्ते में घूरा, नेत्रपाल के घर के आगे पुलिया टूटी एवं अनुभव शर्मा के घर के आगे गंदगी मिली। डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सफाई करने वाले ओमवीर ने बताया कि सफाई कर्मचारी कृष्णा देवी सफाई करने गांव में नहीं आती हैं। 3500 रुपये प्रतिमाह पर उससे सफाई कराती हैं। डीएम ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पंचायत घर में भुट्टा भरा देख डीएम ने प्रधान से पूछा कि यह किसका भुट्टा है तो उन्होंने बताया कि गांव के जाकिर ने जबरन पंचायत घर में भुट्टा भर रखा है, कमरुद्दीन ने पंचायत घर का गेट तोड़ दिया था। डीएम ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि जाकिर एवं कमरुद्दीन को थाने में बंद किया जाए और 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर गांव निधि में जमा कराया जाए। डीएम ने कन्यादेवी के घर के आगे बने स्वच्छ शौचालय को अच्छी स्थिति में देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की कक्षाओं में बिजली का कनेक्शन तो था परन्तु न तो पंखा था और न ही कोई बल्ब था। डीएम ने पंखा और एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए। बच्चों के यूनिफार्म न पहने होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय के शौचालय की स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने जेई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से गिनती, पहाड़े पूछे एवं ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कराए। डीएम ने बच्चों से उनके अभिभावकों के नाम पूछे तो बच्चों ने बिना श्री एवं श्रीमती लगाए बताए। डीएम ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को संस्कार की शिक्षा भी दी जाए। कुल 344 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 176 उपस्थित मिले। डीएम ने बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें