फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में खुशी, मोनी व शिफा, कुश्ती में विनीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लाक जगत क्षेत्र की न्याय पंचायत जखेली और ईकरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को हुईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग की दौड़ में खुशी, मोनी व शिफा ने तो कुश्ती में विनीत विजेता रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की की लंबी कूद और चक्का फेंक में मोनी व खुशी ने प्रथम स्थान पाया जबकि खो-खो में रजनी की टीम विजेता रही। बालक वर्ग की100, 200 और 400 मीटर दौड़ में राकेश, अंशुल और यशवीर प्रथम रहे। चक्का फेंक में राकेश ने तो कुश्ती में विनीत ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रोशनी, 100 मीटर में मुस्कान प्रथम रहीं। खो-खो में गायत्री की टीम ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिषेक, 100 मीटर में बाबू व 200 मीटर में सुभाष अव्वल रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एबीआरसी डॉ. पंकज पाठक और सुभाष चंद्र ने किया। इस मौके पर शिक्षक आयुष भारद्वाज, अनुदेशक सूर्यकांत यादव, जगदीश चंद्र सागर, युधिष्ठिर सुमन, रामौतार शाक्य, सतीश गुप्ता, प्रीति, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, न्याय पंचायत ईकरी की खेलकूद प्रतियोगिताएं उच्च प्राथमिक स्कूल जगत में आयोजित हुईं। संकुल प्रभारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हरीओम, 100 मीटर में मुकेश, 200 और 400 मीटर में सत्यपाल ने बाजी मारी। खो-खो में शारिक, कबड्डी में अशोक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 और 200 मीटर दौड़ में खुशनुमा, 100 मीटर में सावित्री प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में क्रमश: मैहजवी, शोभा व रागिनी प्रथम रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अखिलेश, 200 में मुनेंद्र, 400 में राशिद और 600 मीटर में सोनू पाल प्रथम रहे। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर इमरान आलम, अफजाल, नफीस अहमद, मनोरमा राठौर, आर्येंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें