फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के विरोध में संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले माह समस्याओं को दूर करने के लिए हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने से नाराज पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही समझौते को लागू नहीं किया तो वे कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को हुए समझौते को किसी भी खंड में लागू नहीं किया गया है। इससे सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। समझौता लागू नहीं किए जाने की वजह से ही कर्मचारियों को आंदोलन को मजबूर होना पड़ा। केंद्रीय सदस्य हरीश चंद्र यादव ने कहा कि जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर विद्युत दुर्घटनाओं में घायल संविदा कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था संबंधित कंपनी और विभाग के द्वारा नहीं करवाई गई है। यह उनकी मुख्य मांग है। यदि इसे जल्द ही नहीं माना तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे। इस बीच अधीक्षण अभियंता ने 30 सितंबर तक मांगों को पूरा कराने की बात कही। वहीं कर्मचारियों ने उन्हें दिए ज्ञापन में अधिशासी अभियंता प्रथम पर कर्मचारियों के साथ अशिष्ट व्यवहार और अन्य अनियमितता किए जाने का आरोप भी लगाया। धरना-प्रदर्शन में फैजान उद्दीन, संजू कुमार, वीरपाल सिंह यादव, प्रमोद बाबू शर्मा, सत्यपाल शर्मा, इमरान अली आदि शामिल थे।

आश्वासन के बाद अवर अभियंताओं का धरना स्थगित
बदायूं। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की जिला इकाई के बैनर तले अवर अभियंताओं द्वारा अधिशासी अभियंता खंड प्रथम के गलत व्यवहार को लेकर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एसई ने आंदोलित अवर अभियंताओं को आश्वासन दिया कि अब ईई द्वेष भावना से ग्रस्त होकर पत्र के माध्यम से किसी भी अवर अभियंता का उत्पीड़न नहीं करेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद अवर अभियंताओं ने धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का एलान कर दिया। इस मौके पर जिला सचिव पवन सिंह, धर्मात्मा कुमार, शैलेष कुमार, अमर प्रसाद, रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें