महिला उत्पीड़न की
16 शिकायतें सुनीं
महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित को दिए निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पहुंचकर महिला उत्पीड़न के संबंध में 16 शिकायतों की सुनवाई की। जिसमें शिकायत से संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर रामसखी कठेरिया ने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदकों की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिससे जिले भर की महिलाओं को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं का समय रहते निदान करें। इस अवसर पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण देव आदि उपस्थित रहे।