ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहर में टीकाकरण में शहर काफी पिछड़ा पाए जाने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में चिंता हो गई है। इंद्रधनुष कार्यक्रम केे लिए इसीलिए शहर पर फोकस किया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा, सोथा एवं खंडसारी मोहल्ला को टीकाकरण में पिछड़ने के कारण हाईरिस्क क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस क्षेत्र के वार्ड मेंबर सेे विशेष सहयोग मांगा गया है। उन्होंने बताया कि शहर में 1,800 बच्चे ऐसे पाए गए थे, जो आंशिक रूप से प्रतिरक्षित थे या उनको एक भी टीका नहीं लगा था। इन बच्चों में 350 बच्चों के सभी टीके लगाकर पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित कर दिया गया है। शहर में 14 स्थानों पर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है, जिसमें सात स्टाफ नर्स और सात एएनएम लगाई गई हैं।
इंद्रधनुष मिशन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो बच्चे टीबी, पोलियो, काली खांसी, गला घोंटू, टिटनेस, खसरा, पीलिया आदि के सभी टीके न लगने के कारण विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं, ऐसे बच्चों को पूर्ण रूप प्रतिरक्षित करने के लिए इंद्रधनुष मिशन 16 अप्रैल तक सभी स्थानों पर चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी चार माह प्रत्येक माह की सात से 14 तारीख तक चलेगा। शहर में कुछ अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराने में अकारण ही संकोच कर रहे हैं, ऐसे अभिभावकों को सभासदों द्वारा समझाकर वंचित बच्चों का टीकाकरण करके प्रतिरक्षित किया जाएगा। डीएम ने वार्ड नंबर 23 के सभासद मोहम्मद आमिर द्वारा टीकाकरण में सहयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसी प्रकार अन्य मेंबर भी सहयोग करें।
डीएम ने बुलाए सभासद, सहयोग मांगा
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के सापेक्ष शहर की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर डीएम शंभूनाथ ने स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभासदों की बैठक बुलाकर सहयोग की अपील की है। सभासदों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य पर असंतोष जताने पर डीएम ने कहा कि वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नाम और वार्ड नंबर बताए,ं ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। रविवार को डीएम ने अपने शिविर कार्यालय में सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना, सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह और नगर पालिका परिषद के सभासदों के साथ बैठक कर इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभासदों से शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, मध्याह्न भोजन वितरण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के संबंध में भी फीड बैक लिया। वार्ड नंबर 15 के सभासद शबाब अली खां, वार्ड नंबर 18 के शोहराब हुसैन, दो के मोहम्मद असलम कुरैशी, 25 के शमशाद अहमद और वार्ड नंबर 23 के सभासद आमिर अंसारी और यूनीसेफ की महजबी, नसीमजहां मौजूद रहीं।