पर्यूषण पर्व : बिल्सी के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में सुबह आठ बजे से मनाया जाएगा।
प्रतियोगिताएं : बिल्सी के महाराणा डिग्री कॉलेज में सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं सुबह दस बजे से।
स्काउट गाइड शिविर : राजाराम महिला इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड का त्रिदिवसीय शिविर सुबह दस बजे से।
रक्तदान शिविर : भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : बिल्सी सीएचसी और म्याऊं पीएचसी केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से।
- सैदपुर क्षेत्र के मीरापुर गांव और जगत के ग्राम नैथू में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से।
आयुष्मान कार्ड शिविर : गांव पेपल स्थित प्राथमिक विद्यालय में पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर सुबह दस बजे से।
भंडारा : नगर पंचायत दहगवां के श्रीराम मंदिर पर भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से।
- उसावां के मुख्य बाजार बाबा लक्कड़ दास खाटू श्याम मंदिर पर भंडारा अपराह्न दो बजे से।
श्रीराम कथा : बिल्सी के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर से श्रीरामकथा का आयोजन शाम तीन बजे से।
रामलीला का मंचन : गांव गुधनी-खौसारा में बलदाऊ जी मंदिर पर चल रहे मेले में रामलीला का मंचन रात नौ बजे से।