हनुमान जी शृंगार : बिल्सी के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम एवं संकट मोचन दरबार में श्रद्धालुओं की ओर से हनुमान जी का शृंगार सुबह सात बजे से।
सुंदरकांड : बिसौली-बिल्सी रोड स्थित श्री बालाजी बलदेवधाम गुधनी में बालाजी महाराज का दिव्य शृंगार, इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ सुबह आठ बजे से।
काउंसलिंग : महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सुबह दस बजे से।
प्रशिक्षण : बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकांक्षात्मक विकास अंबियापुर की आशा संगिनी, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सुबह दस बजे से।
शपथ : वैभव लॉन में उत्तर प्रदेश टैंट कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न ग्यारह बजे से।